धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देश की एकता में योगदान को किया याद
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के निर्माण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से अखंड भारत के निर्माण की नींव मजबूत हुई। धामी ने कहा कि 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की निर्णायक भूमिका रही, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.