रुद्रपुर, जुलाई 16 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नगरा तराई स्थित अपने निजी आवास पर पौधरोपण किया। उन्होंने हरेला को प्रकृति, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। सीएम धामी ने कहा कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी हरियाली, जल, जंगल और जमीन से है, जिन्हें सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से हरेला पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कहा कि आने व...