नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया। इनमें जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (जेआईएम एंड डब्ल्यूएस), पहलगाम के साथ मिलकर चलाया गया माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री धामी ने सभी पर्वतारोहियों को सफल अभियान के लिए बधाई दी। उन्होंने कठिन ऊंचाई वाले इलाकों में उनके साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना की सराहना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्वतारोहियों की उपलब्धियां उत्तराखंड और देश के युवाओं को साहसिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।एकांकागुआ अभियान की सफलता अर्जेंटीना के 6,961 मीटर ऊंचे माउंट एकांकागुआ के लिए एनआईएम और जेआ...