धामी ने किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों को दी बधाई
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण बच्चों के साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों ने अपनी उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है और उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों तथा युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।5,895 मीटर की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा 9 वर्षीय मास्टर रियांश पंत अल्मोड़ा के च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.