देहरादून, जुलाई 4 -- नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच साल के कार्यकाल पूरा होने आयोजित सेवा,सुशासन,समर्पण पर आयोजित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार पर प्रशासन को और जवाबदेही बनाने पर जोर दिया। जिले के प्रभारी,कृषि,उद्यान एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जिले में बैठे अधिकारियों के माध्यम से संदेश जाना चाहिए कि सरकार जनहित के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित सेवा पखवाड़ा का प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर उत्तराखंड को देश का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल क...