धामी और नितिन नवीन ने हल्द्वानी में युवाओं से किया संवाद, रोजगार पर चर्चा
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की। संवाद के दौरान करियर, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। युवाओं ने दोनों नेताओं से प्रदेश और देश के विकास से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के अपने अनुभव साझा किए तथा रोजगार, स्वरोजगार और राज्य में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर सुझाव भी दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.