बिजनौर, मई 11 -- धामपुर। धामपुर शुगर मिल के संस्थापक सदस्य में कुंवर विजय कुमार गोयल का लगभग 85 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे उद्योग जगत और शुगर मिल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने करीब 65 वर्षों तक धामपुर ग्रुप में डायरेक्टर, अधिशासी निदेशक और चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उद्योग और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में अमिट योगदान दिया। उनके प्रयासों से धामपुर शुगर मिल का विस्तार एक बड़े औद्योगिक समूह के रूप में हुआ। मंसूरपुर, असमोली, रजपुरा तथा मीरगंज जैसी कई यूनिटें स्थापित हुईं। उन्होंने सभी यूनिटों में आधुनिक पावर प्लांट, केमिकल प्लांट और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना कर उद्योग को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के चेयरमैन कुंवर विजय गोयल का निधन, श्रद्धांजलि अ...