बिजनौर, मार्च 3 -- धामपुर। होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सोमवार देर शाम विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विधि-विधान से होलिका पूजन के बाद दहन किया गया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। 3 मार्च को चन्द्र ग्रहण के कारण होलिका दहन के समय को लेकर असमंजस की स्थिति रही। धार्मिक मान्यताओं और पंडितों की सलाह के बाद नगर के कई स्थानों पर 2 मार्च को शाम 7 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन संपन्न हुआ। होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर गेहूं की बालियां भूनकर प्रसाद के रूप म...