बिजनौर, फरवरी 26 -- आगामी होली के त्योहार को देखते हुए जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कमर कस ली है। बुधवार को एसडीएम स्वाति मिश्रा के निर्देशन में टीम ने धामपुर क्षेत्र में सघन छापेमारी की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली ने बताया, कि इस कार्रवाई के दौरान एक दुकान से लगभग 35 किलो संदिग्ध रंगीन कचरी बरामद की गई। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने की आशंका के चलते टीम ने कचरी को मौके पर ही सीज कर दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल तीन नमूने लिए, जिनमें बेसन,कचरी और खोया शामिल हैं। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की ज...