बिजनौर, अगस्त 10 -- धामपुर। धामपुर तहसील के राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों को लेकर आयुक्त मुरादाबाद ने बड़ा निर्णय लिया है। आयुक्त ने 7 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर एसडीएम धामपुर तथा एसडीएम (ज्यूडिशियल) के न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों को तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद के एसडीएम तथा एसडीएम (ज्यूडिशियल) न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया है। इसके साथ ही तहसीलदार धामपुर, तहसीलदार (ज्यूडिशियल) धामपुर तथा नायब तहसीलदार धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़ और स्योहारा की अदालतों में विचाराधीन सभी मुकदमों को तहसील नगीना, जिला बिजनौर में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।बताया यह भी पढ़ें- वकीलों के बहिष्कार से कार्य प्रभावित, धामपुर तहसील के समस्त राजस्व मुकदमे ठाकुरद्वारा और नग...