लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कर्तव्यों का सही पालन करने पर धामपुर (बिजनौर) के अधीक्षण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। शक्ति भवन में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में यह भी तय हुआ कि बिजली उपकेंद्रों का प्रभारी टीजी-2 के अभियंताओं को बनाया जाएगा। डॉ. गोयल ने कहा कि उनकी नाम पट्टिका भी उपकेंद्रों पर लगाएं। इससे मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।डॉ. गोयल ने सौर कनेक्शनों की बिलिंग की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सोलर संयोजनों में रात्रि में भी सोलर यूनिट बनती दिखा रहा है, उनकी जांच करके जरूरी सुधार किया जाए। बरसात के मौसम में विद्युत फॉल्ट में कमी लाने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। डॉ. गोयल ने कहा ...