बक्सर, जनवरी 4 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के भलुहां-हेठुआं मार्ग पर नोनौरा गांव के पास सड़क पर पानी जमा होने के कारण धान लदा ट्रैक्टर पलट गया। इससे खफा गांव वालों ने करीब दस घंटे तक इस सड़क को जाम रखा। मिली जानकारी के मुताबिक हेठुआं गांव निवासी जयप्रकाश सिंह धान के बोरे ट्रैक्टर पर लाद कर ले जा रहे थे। नोनौरा गांव के समीप पीसीसी पथ पर हुए जलजमाव के कारण ट्रैक्टर पलट गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। गांव के वार्ड सदस्य प्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र ठाकुर, दिनेश राम, डब्लू राय, सरपंच उपेंद्र पासवान ने कहा कि विगत कई सालों से गांव के पास लगभग 5 सौ मीटर की दूरी में जलजमाव है। लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। बता दें कि घरों का पानी पीसीसी सड़क पर गिरने के कारण य...