उन्नाव, दिसम्बर 1 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ से धान लादकर बेचने माधौगंज जा रहा एक ट्रैक्टर ट्राली हरदोई उन्नाव मार्ग पर नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निकट पलट गया। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। बांगरमऊ नगर निवासी अखिलेश कुमार अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर धान की बोरिया लादकर बेचने माधौगंज जा रहा था। तभी ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर ट्राली हरदोई उन्नाव मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर पलट गया। बोरों के ऊपर बैठे दो लोग दूर जा गिरे। धान के बारे काफी दूर तक बिखर गए। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...