रांची, मई 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी सड़क पर चमघाटी में शुक्रवार को धान लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि ट्रक लोहरदगा के कुड़ू का है। वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। घायल चालक को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...