पीलीभीत, सितम्बर 25 -- गजरौला। असम हाईवे पर बुधवार रात धान की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक पलटने के कारण हाईवे पर दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई और लगभग पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

हादसे का विवरण बुधवार रात करीब दो बजे धान की बोरियां लेकर फतेहगढ़ से पंतनगर जा रहा ट्रक गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के निकट गढ़ा पचपेड़ा मोड़ पर जंगल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क किनारे कराने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। ट्रक को हटाने के दौरान एक हाइड्रा का बॉक्स फट गया। इसके बाद दो और हाइड्रा मशीनें मौके पर मंगाई गईं। काफी मशक्कत के बाद ट्...