चंदौली, जुलाई 16 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। चंदौली में बिजली समस्या को लेकर बुधवार को सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले की अर्थव्यवस्था वहां के किसान खेती पर निर्भर है। इस समय धान की रोपाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों को पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद वीरेंद्र सिंह ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता के साथ समीक्षा बैठक कर चंदौली में बिजली आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि फीडरों पर बिजली कटौती न्यूनतम रखी जाए, पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी स्थिति में किसानों के पंपिंग सेट एवं ट्य...