बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- धान में बालियां आते ही बीमारियों का हमला, लाल-पीले होकर सूख रहे हरे पौधे शीत ब्लाइट और बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट की चपेट में आई फसल, प्रकाश संश्लेषण ठप निचले इलाकों में जलभराव से गलकी रोग की भी शिकायत, किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी कृषि विशेषज्ञों की सलाह, संक्रमित खेतों से तुरंत निकालें पानी, यूरिया का न करें इस्तेमाल फोटो धान : नूरसराय के पास खेत में लगी धान की फसल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। धान की फसल अब बालियां निकलने की अवस्था में है। लेकिन, ठीक इसी वक्त कीट-व्याधियों (बीमारियों) के बढ़ते प्रकोप ने अन्नदाताओं की नींद उड़ा दी है। खेतों में लहलहाते हरे-भरे पौधे अचानक लाल-पीले और सफेद होकर सूखने लगे हैं। खासकर निचले इलाकों में लगातार बारिश के कारण कई दिनों तक जलजमाव होने से गलकी (गलन) रोग ने भी पांव पसार लिया ह...