अररिया, नवम्बर 19 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में धान की खरीद रफ्तार धीमी पड़ गई है। धान में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण जिले में धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। बताया जाता है कि वर्तमान समय में तैयार हो रहे धान में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से ऊपर रहती है जबकि सरकारी समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए नमी की मात्रा अधिकतम 17 प्रतिशत तक ही मान्य है। इसके कारण किसान अपना धान बेच नहीं पा रहे हैं और सरकारी क्रय केंद्रों की भी विवशता है। अधिक नमी वाले धान में फफूंद लगने का खतरा होता है और इससे भंडारण के दौरान गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। जिले में एक नवंबर से ही धान की खरीद हो रही है लेकिन 18 दिन में 65 किसान से 453.250 एमटी धान की खरीद हो पाई है। खरीद केन्द्र संचालकों का कहना है कि किसान अभी धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों में नहीं पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.