लखीसराय, मई 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में धान खरीद के बाद भुगतान नहीं मिलने का मामला सामने आया है, जिससे किसान की परेशानी बढ़ गई है। चानन प्रखंड के गोहरी गांव निवासी नीपेन्द्र कुमार ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- धान भुगतान घोटाले का आरोप: बकाया राशि के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ितकिसान की शिकायत उन्होंने आरोप लगाया है कि पैक्स के माध्यम से धान बेचने के बावजूद उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया गया है। पीड़ित किसान के अनुसार, उन्होंने 23 और 24 दिसंबर 2025 को महेशलेटा पैक्स के माध्यम से कुल 130.50 क्विंटल धान की बिक्री की थी। इस धान का कुल मूल्य लगभग 2 लाख 61 हजार रुपये बनता है, लेकिन अब तक उन्हें मात्र 2 लाख 29 हजार रुपये ही प्राप्त हुए हैं। शेष राशि का भुगतान अब तक लंबित है। इतना ही नहीं, धान प...