मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की जनपद इकाई की सोमवार को नियामतपुर खुर्द स्थित उत्सव भवन में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। यूनियन के सदस्यों ने धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों के बकाया भुगतान तत्काल किए जाने की मांग की। कहा कि जर्जर सड़कों की मरम्मत न कराए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने कहा कि कई किसान क्रय केंद्रों पर धान बेच चुके हैं, लेकिन तकनीकी कारणों या अंगूठा न लग पाने की वजह से उनका भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि किसानों का अविलंब अंगूठा लगवाकर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन किसानों ने धान तौल के लिए नंबर लगाया है, उनकी खरीद की जाए। किसानों ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा भी प्रमुखता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.