मोतिहारी, मई 25 -- आदापुर, एसं। भारत-नेपाल सीमा से सटे आदापुर थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव में एसएसबी, बिहार पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 755 किलोग्राम धान बीज, 115 लीटर डीजल और एक बाइक बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में बरामद बीजों की नेपाल तस्करी की आशंका जताई गई है।जानकारी के मुताबिक, 71वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी की 'सी' कंपनी ने बिहार पुलिस और कृषि विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए लाला छपरा गांव निवासी फूल शरीफ के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम ने विभिन्न कंपनियों के धान बीज की कुल 43 बोरियां, जिनका वजन करीब 755 किलोग्राम, बरामद किया। इसके अलावा 115 लीटर डीजल और एक बजाज प्लेटिना बाइक भी जब्त की गई।मौके से वसुल हक अहमद (32) को गिरफ्तार किया गया। वह लाला ...