पीलीभीत, जनवरी 10 -- पूरनपुर। मंडी में धान तौलवाने को लेकर किसानों और एमओ में धक्का मुक्की हो गई। हाथापाई की भी बात कही गई है। इससे अफरा तफरी मच गई। विवाद के बाद केंद्रों पर तौल बंद कर दी गई। किसान ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर किसान संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की गई है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव पचपेड़ा ता. महाराजपुर के रहने वाले गुरकरन सिंह पुत्र तरसेम सिंह का धान मंडी में लगे आरएफसी क्रय केंद्र पर पिछले 25 दिनों से पड़ा हुआ है। शुक्रवार को गुरकरन धान तुलाने के लिए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार के पास बात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान विवाद होने लगा। जानकारी लगते ही मंडी में मौजूद अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए। इससे क्षेत्रीय विवरण अधिकारी प्रदीप कुमार और क...