हजारीबाग, दिसम्बर 16 -- कटकमसांडी(हजारीबाग)। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के बारीकोला झोझीं गांव में धान झाड़ने के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक सनिका मुंड़ा 35 वर्ष का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया । जबकि युवक का कटा हुआ हाथ का हिस्सा चंद सैकेंड में मशीन में ही पिस गया । घटना सोमवार की रात्रि नौ बजे की बताई जा रही है । घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता ‌अनुज राणा और परिजनों ने घायल सनिका मुंडा हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सांसद के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी की पहल पर चिकित्सकों ने त्वरित ‌इलाज किया । घायल सनिका मुंड़ा ‌के स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है । ग्रामीणों के अनुसार अभी वह ठीक स्थित में बताएं जा रहे है । बताया जाता है कि बारीकोला झोंझी निवासी...