मुंगेर, जनवरी 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मुंगेर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीद शुरू की गई है। लेकिन धान खरीद में तेजी नहीं आ रही है। 55 दिनों में 2496 किसानों से मात्र 15,226 टन धान की खरीद हो पायी है। जबकि लक्ष्य 38.158 टन धान खरीद का मिला है। धान खरीद के जिले के 63 पैक्स एवं 4 व्यपार मंडल का चयन किया गया है। धान बेचने के लिए अबतक 15362 किसानों ने निबंधन कराया है। 15 फरवरी तक धान की खरीद की जाती रही है, लेकिन इस वर्ष 28 फरवरी तक खरीद की जाएगी। चावल तैयार करने के लिए पैक्स को मिल से टैग कर दिया गया। उसना चावल के लिए चार और अरबा चावल के लिए दो मिल का चयन किया गया है। धान खरीद तेजी नहीं आने के पीछे तुरंत भुगतान के लिए छोटे किसानों के द्वारा व्यापरी के हाथों बेचना बताया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.