बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा तहसील क्षेत्र में सरकारी धान खरीद केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं और किसानों की उपेक्षा को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार के दिन से भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजा सिंह, दिलीप कुमार सहित लगभग आधा सैकड़ा किसानों व ग्रामीणों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन शुरू किया। धरना आज मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि खुले सरकारी धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद बेहद धीमी गति से हो रही है। इससे किसान मजबूर होकर व्यापारियों को कम दाम पर धान बेचने को विवश हैं। व्यापारी 18सौ रुपये से 1850 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीद रहे है, जबकि न तो सिक्स आर और न ही नाइन आर की कटौती की जा रही है। इससे एक ओर किसानों का शोषण हो रहा है तो दूसरी ओर सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.