गढ़वा, दिसम्बर 17 -- कांडी, प्रतिनिधि। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक बार फिर सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है। जिले के 90 प्रतिशत किसान अपना धान व्यापारियों के हाथों औने पौने दाम में बेच चुके हैं। सभी धान व्यापारियों के हाथ में चला गया है। अब सरकार किसानों से नहीं व्यापारी के हाथ से धान की खरीदारी करेगी। सरकार 3150 रुपए धान खरीदने के वादे से मुकर गई है। उससे किसानों में सरकार के प्रति काफी निराशा है। इस सरकार में किसानों को समय पर न अनुदानित खाद मिल रहा है न अनुदानित बीज मिल रहा। अपना खून पसीना लगाकर अन्नदाता किसान फसल पैदा करते और मूल्य व्यापारी तय करते है। यह अन्नदाता किसान का शोषण है। उससे किसान हताश और निराश है। अभी बिना तैयारी के आनन-फानन में जिले...