दरभंगा, जनवरी 5 -- हायाघाट। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीद व चावल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर रविवार को जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने प्रखंड परिसर स्थित राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केंद्र पर सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जरिसो पैक्स, बेनीपुर से प्राप्त सीएमआर को स्वीकार कर जिले में चावल आपूर्ति की प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया गया। इसकी शुरुआत से धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया में उल्लेखनीय गति आने की उम्मीद है। इससे किसानों एवं पैक्सों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर आपूर्ति कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, पा...