औरैया, फरवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में धान खरीद सत्र के अंतिम दिन लक्ष्य से अधिक खरीद दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। 33 हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 6621 किसानों से कुल 33007.06 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जो लक्ष्य का 100.02 प्रतिशत है। इस प्रदर्शन के साथ जनपद ने मंडल में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय जिलाधिकारी के प्रभावी निर्देशन और डिप्टी एआरएमओ बृजेश यादव की सक्रिय मॉनिटरिंग को दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने खरीद सत्र के दौरान नियमित समीक्षा बैठकें कर क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर रखी। कहीं भी अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डिप्टी एआरएमओ बृजेश यादव ने स्वयं विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तौल, नमी की जांच और किसानों के भुगतान की प्रक्रिया की निगरानी की। उ...