गोंडा, फरवरी 18 -- तरबगंज, संवाददाता। धान की सरकारी खरीद में अनियमितता के मामले में किसान क्रांति यूनियन के तहसील अध्यक्ष ने डीएम प्रियंका निरंजन से शिकायत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान क्रांति यूनियन के तहसील अध्यक्ष हंसराज पांडेय ने धान क्रय केंद्र वर्ष 2025-26 की खरीद की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराये जाने की मांग की है। किसान क्रांति यूनियन तहसील अध्यक्ष का आरोप है कि तरबगंज तहसील से अन्यत्र बाहरी किसानों के धान की अनियमित खरीदारी हुई है। उन किसानों के पिता का नाम अथवा पता ऑनलाइन खरीद सारांश में नहीं डाला गया है। जिससे अनियमिता सरेआम जाहिर हो रही है। इतना ही नहीं किस आईडी के कुछ अंक ही प्रदर्शित हो रहे हैं। जिससे संबंधित किसाने की आईडी भी नहीं खोली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...