चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा जिले में धान खरीद केंद्रों पर खरीद बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिले के कई प्रखंडों में किसान अपना धान लेकर क्रय केंद्रों तक पहुंचे, लेकिन वहां खरीद नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। अब किसान मजबूरी में खुले बाजार में कम दाम पर धान बेच रहे हैं। जले में इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 2 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 1 लाख 67 हजार 044.10 क्विंटल ही खरीद हो सकी है। जिले के कुल 40 क्रय केंद्रों को धान खरीद के लिए अधिकृत किया गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कारण कई केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया रुक गई है। हंटरगंज प्रखंड के दंतार गांव निवासी किसान अवधेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपना धान पैक्स के माध्यम से बेच दिया है और भुगतान भी प्राप्त हो ...