गढ़वा, दिसम्बर 28 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के किसान धान बिक्री के लिए अभी भी इंतजार कर रहे हैं। प्रखंड के सभी पांच धान अधिप्राप्ति केंद्र में पिछले दस दिनों से ताला बंद है। खरीद किए गए धान का परिवहन नहीं होने से सरकार द्वारा धान खरीद को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। किसान बटेश्वर सिंह, अतीस सिंह, अरुण तिवारी, धनंजय सिंह, चंदन सिंह, संजीव सिंह, आशा देवी, अरविंद तिवारी व नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार ने किसानों के धान की खरीद को बंद कर किसानों के साथ धोखा कर रही है। पतीला पैक्स के अध्यक्ष रामेश्वर मेहता ने बताया कि 1000 क्विंटल धान की खरीद के बाद खरीद बंद कर दिया गया है। अभी तक इस केंद्र पर 7 किसानों का धान की खरीद हुआ है। अभी भी 50 से अधिक किसान धान बिक्री करने के लिए इंतजार में खड़े हैं। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि धान का परिवहन न...