अयोध्या, दिसम्बर 1 -- अयोध्या,संवाददाता। सरकारी धान का केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों का धान न खरीद कर किसानों को हैरान व परेशान करने का आरोप भारतीय किसान यूनियन ने लगाया है। जिन किसानों का धान खरीदा भी गया है, उन किसानों से आर्थिक शोषण किया गया है। धान क्रय केंद्रों पर किसी तरह की सुविधा भी नहीं है। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी के के सिंह तथा संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) श्रीकृष्ण से मिलकर जनपद अयोध्या के किसानों का धान वास्तविक रूप से खरीदने तथा धान खरीद में किसानों का शोषण न करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों को कल आना, एक महीने बाद आना, धान में नमी है, धान में पइया है, तौलवाई तथा उतरवायी लगेगी जैसी तमाम बहाना बताया जा रहा है और किसानों को परेशान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.