बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। किसानों का आरोप है कि अतर्रा मंडी तथा बदौसा उप मंडी में संचालित पीसीएफ धान क्रय केंद्र कई दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी और पदाधिकारियों व किसानों ने उप जिलाधिकारी अतर्रा को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। किसान यूनियन के अनुसार पी.सी.एफ. का धान क्रय केंद्र करीब 20 जनवरी से बंद है। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से यह कहा जा रहा है कि धान खरीद पूरी हो चुकी है, लेकिन किसानों का कहना है कि उनका धान अभी भी बकाया है और कई किसान अपना धान बेचने के लिए लगातार परेशान हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि उनकी धान की फसल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.