धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, मशीन चालू कराने की मांग
दुमका, अप्रैल 17 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के लैंप्स में निबंधित किसानों ने धान बिक्री को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार से अविलंब लैंप्स में धान खरीद प्रक्रिया शुरू करने और मशीन चालू कराने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि लैंप्स प्रबंधन और जिला के डीसीओ द्वारा तय समय सीमा का बहाना बनाकर धान खरीद बंद कर दी गई, जिससे वे भारी परेशानी में हैं। किसानों ने बताया कि उनका धान मसानजोर से दुमका तक मंगवाया गया और आश्वासन दिया गया कि वहां खरीद हो जाएगी, लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी न तो धान की खरीद हुई और न ही कोई बिक्री रसीद दी गई। यह भी पढ़ें- धरती पुत्रों की व्यथा: फसल बेचने की उचित व्यवस्था नहीं इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है और वे अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.