चंदौली, फरवरी 24 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में धान की खरीद नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सड़क पर उतर गए। उन्होंने सैयदराजा से किसानों के साथ ट्रैक्टर पर धान लादकर नवीन मंडी में क्रय केंद्र पर बेचने के लिए निकल गए। लेकिन हाईवे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वहां न जाने का नोटिस थमा दी। फिर भी किसानों के हित की बात करते हुए तीन ट्रैक्टर धान लेकर नवीन मंडी में क्रय केंद्र पर पहुंच गए। इसके बाद किसानों की धान की खरीद कराने को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि धान के कटोरे में किसान धान की उपज बेचने के लिए परेशान हैं। गत दिनों एक किसान बताया कि धान की बिक्री नहीं हो पाने से उनके बिटिया की शाद...