काशीपुर, जून 29 -- जसपुर, संवाददाता। भाकियू की मासिक बैठक में धान खरीद लिमिट पर्याप्त मात्रा में रखने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों को फसल बीमा योजना जानकारी दी। सोमवार को मंडी समिति सभागार में हुई बैठक में किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या रखी। कहा कि लो वोल्टेज के कारण उनके टयूबवैल सही से पानी नहीं दे रहे हैं। तय हुआ कि इसके लिए ईई बिजली से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। नगर क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा पर्याप्त पानी न देने पर भी चिंता जातई गई। किसानों ने जेई से मिलकर पानी की सप्लाई बढ़ाने पर चर्चा करने का निर्णय लिया। किसानों ने सिचांई के लिए नहरों की सफाई कराने पर जोर दिया। कहा कि नहरों की सफाई होगी तो खेतों की ठीक तरह से सिंचाई हो सकेगी। धान की लिमिट बढ़ाने के मुद्दे पर किसानों ने सर...