संभल, सितम्बर 8 -- धान खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद अब जिले में धान खरीद केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की टीम केंद्रों के चयन और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। इस बार एक अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए जनपद की तीनों तहसीलों में खरीद केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रों पर किसानों की सुविधा, धान के भंडारण और खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।अधिकारियों के मुताबिक शासन की गाइडलाइन के अनुसार केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। केंद्रों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद किसानों को सरकारी खरीद व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। खरीद शुरू...