भागलपुर, फरवरी 28 -- अररिया । निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीददारी की तिथि बढ़ गयी है। जिले में अब 31 मार्च तक पैक्स और व्यापार मंडल के माध्यम से धान की खरीद होगी। धान खरीददारी की तिथि बढ़ने से किसानों में खुशी है। इससे अधिक से अधिक किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित एमएसपी का लाभ मिल सकेगा। विभाग ने इससे पहले धान खरीददारी की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित किया था। धान खरीददारी की तिथि बढ़ने से विभागीय अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। धान खरीद की तिथि बढ़ने के बाद अब उम्मीद है कि इस बार अररिया जिला धान की खरीददारी में लक्ष्य हासिल कर लेगा। इस बार अररिया जिले में एक लाख चार हजार 202 एमटी धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें शुक्रवार की शाम समाचार लिखे जाने तक 74 हजार 421.875 एमटी धान की खरीद हो चुकी थी। जिले में ल...