मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- बोचहां। प्रखंड में बुधवार को मीनापुर विधायक अजय कुमार ने सात पंचायत में धान खरीदी की समीक्षा की। इस दौरान नरमा के किसान ने बीसीओ शत्रुघ्न कुमार पर कई आरोप लगाया। किसान नेता नीरज नयन ने आरोप लगाया कि बीसीओ द्वारा फरवरी में धान खरीद की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनका धान नहीं खरीदा गया तो एक ट्रैक्टर धान फूंक देंगे। इस पर विधायक ने बीसीओ को हिदायत देते हुए कहा कि हर हाल में किसानों से धान लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...