मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें डीएम ने धान खरीदी और सीएमआर में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि धान खरीद की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि चालू विपणन मौसम में जिले को 1,05,547 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य मिला है। अब तक 309 समितियों के माध्यम से 11,138 किसानों से कुल 72,612.31 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। अब तक 10,575 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरा कर ली जाएगी। डीएम ने खरीदे गए धान के समतुल्य सीएमआर की आपूर्ति की जानकारी ली। डीसीओ ने बताया कि 49,870 मीट्रिक टन सीएमआर के विरुद्ध अ...