गोंडा, नवम्बर 29 -- गोण्डा। किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो और उर्वरक सुचारु रूप से उपलब्ध रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को जिले के विभिन्न धान क्रय केंद्रों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने नवीन गल्ला मंडी, बहराइच रोड बड़गांव और बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, केशवपुर पहड़वा पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। नवीन गल्ला मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों से डीएम ने पूछा कि उन्हें तौल, पंजीकरण या भुगतान संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हुई। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी एनके पाठक सहित क्रय केंद्र से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.