औरंगाबाद, जनवरी 3 -- कुटुम्बा प्रखंड के सरकारी धान क्रय केंद्रों में अनियमितता को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीएम से मिला और लिखित शिकायत सौंपी। किसानों का आरोप है कि पैक्स अध्यक्षों और संबंधित कर्मियों की मनमानी के कारण उन्हें धान का पूरा समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। धान गोदाम में जमा करने के बावजूद अधिप्राप्ति पर्ची नहीं दी जाती और भुगतान के समय सौदेबाजी कर कागजों में सरकारी दर पर खरीद दिखाते हुए वास्तविक भुगतान कम किया जाता है। कई मामलों में किसानों के खातों में अधिक राशि भेजकर बाद में शेष रकम वापस निकलवा लेने का भी आरोप लगाया गया है। किसानों के अनुसार सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है लेकिन उन्हें औसतन 17 सौ से 18 सौ रुपये प्रति क्विंटल ही भुगत...