अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या। गन्ना घटतौली और धान क्रय केंद्रों को सुचारू रूप से चालू करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा तथा समस्या के निराकरण को लेकर वार्ता भी की। ज्ञापन में कहा गया है कि चीनी मिल के गेट से लेकर जिले के लगभग सभी गन्ना तौल केंद्रों पर बड़े पैमाने पर घटतौली की जा रही है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। धान क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर धान खरीद में आनाकानी करते हुए धान की खरीद नहीं की जा रही है। पूर्व निर्धारित धान क्रय केंद्रों को चालू भी नहीं किया गया है। ,इस अवसर पर मोर्चा संयोजक मया राम वर्मा, किसान सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार तिवारी, भाकियू नेता कमला प्रसाद बागी, धर्मराज पटेल, किसान सभा के जिला सचिव मया राम वर्मा, ...