उरई, दिसम्बर 2 -- जालौन। धान खरीद के लिए मंडी में खुले सरकारी क्रय केंद्र पर किसानों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं केंद्र प्रभारी गायब रहते हैं तो कहीं कोई बहाना बनाकर किसानों को टरकाया जा रहा है। ऐसे में किसान व्यापारियों को धान बेचने के लिए मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि बिना सुविधा शुल्क दिए खरीद नहीं हो रही है। इससे उनको व्यापरियों के पास धान बेंचना पड़ रहा है लेकिन अधिकारी खामोश हैं। जिले में धान खरीद के लिए शासन के निर्देश पर केंद्र तो खोल दिया गया लेकिन खरीद को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जालौन में खुले के डॉ पर किसानों को टरकाया जा रहा है।केंद्र प्रभारी का कहना है कि धा। का लक्ष्य पूरा हो चुका है ऐसे में अब ज्वार बाजरा की खरीद हो रही है। इसके अलावा किसानों का आरोप है कि सुविधा शुल्क देने पर ही खरीद हो पा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.