अयोध्या, दिसम्बर 13 -- मवई,संवाददाता। मवई ब्लॉक क्षेत्र में संचालित धान क्रय केंद्रों पर तौल की कच्छप गति किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। समय पर तौल न होने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और मजबूरी में आढ़तियों को औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश हैं। ब्लॉक में कुल चार धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं,लेकिन खरीद की रफ्तार लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। ब्लॉक क्षेत्र में बरौली और ढेमा केंद्र पीसीएफ,गणेशपुर यूपीएसएस तथा विपणन केंद्र पटरंगा संचालित हैं। आंकड़ों के अनुसार बरौली केंद्र पर अब तक मात्र नौ किसानों से 254 कुंतल धान की खरीद हो सकी है। वहीं गणेशपुर केंद्र पर 6-7 सौ कुंतल और ढेमा केंद्र पर करीब 400 कुंतल के आस पास धान की खरीद दर्ज की गई है। विपणन केंद्र पटरंगा को 10 हजार कुंतल का लक्ष्य मिला है,लेकिन 13 दिसंबर तक यहां केवल 45 किसानो...