बरेली, अक्टूबर 6 -- बरेली। 15 अक्तूबर से धान खरीद सरकारी केंद्रों पर शुरू होगी। केंद्र प्रभारी किसानों का स्वागत करेंगे। इसके लिए किसानों के बैठने, पानी आदि की उचित व्यवस्थाएं केंद्र पर रखने को निर्देश दिये गये हैं। गुड़-चना और पानी किसानों को खाने-पीने के लिए दिया जाएगा। केंद्र प्रभारी किसाने से हाथ जोड़कर नमस्कार कहेंगे। आपका धान क्रय केंद्र पर स्वागत है। डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार का कहना है, 15 अक्तूबर से धान खरीद शुरू होगी। बरेली जिले में 127 और मंडल में 488 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हुआ है। केंद्रों पर किसानों के स्वागत सम्मान को व्यवस्थाएं रखने को निर्देश मिले हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: नहीं हो रहे हैं धान खरीद के लिए पंजीकरण गुड़-चना और पानी की व्यवस्था किसानों के लिए केंद्रों की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...