बिहारशरीफ, मार्च 24 -- धान क्रय : 7 दिन शेष, अबतक 91 फीसद ही हुई खरीद एक माह तिथि विस्तार होने के बाद भी लक्ष्य को पाना बनी चुनौती धान के बदले चावल जमा करने की रफ्तार भी काफी सुस्त बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। एक माह तिथि विस्तार के बाद भी नालंदा में धान की खरीद अब भी लक्ष्य से दूर है। जबकि, तय डेडलाइन खत्म होने में सिर्फ सात दिन ही बचा है। अबतक 91.72 फीसद खरीद हुई है। शेष बचे दिनों में सौ फीसद लक्ष्य को पाना चुनौती बनी है। इतना ही नहीं धान के बदले चावल की आपूर्ति करने की रफ्तार भी काफी सुस्त है। शुरुआत में सरकारी दर पर 15 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक धान की खरीद होनी थी। उसके बाद तिथि का विस्तार कर 31 मार्च तक दिया गया है। इस साल नालंदा को 1,34,085 टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। किसानों से धान खरीदने के लिए 229 समितियों को अधिकृत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.