पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड बीटीएम अमित कुमार ने नावाडीह गांव में किसानों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। किसानों को कम बारिश होने की आशंका के बीच धान के साथ मोटे अनाज की खेती के लिए भी प्रेरित किया गया। गोष्ठी में किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारियां भी दिया गया ।साथ ही वैज्ञानिक खेती, लागत में कमी एवं उत्पादन वृद्धि के उपाय बताया गया। बीटीएम अमित कुमार ने बताया कि नावाडीह में किसानों को बताया गया कि कम बारिश को देखते हुए केवल धान पर निर्भर न रहे। धान के साथ बाजरा, मडूआ, अरहर,तिल आदि फसल की भी खेती करें। यह भी पढ़ें- कृषि कर्मशाला में जल संरक्षण व वैकल्पिक खेती पर जोरर उन्होंने किसानों से कहा कि हमेशा मल्टी क्रॉपिंग को बढ़ावा दे।मौके पर किसान मित्र पंचम सिंह ,प्रगतिशील किसान सुरेश राम ,वार्ड सदस्य महेश...