काशीपुर, दिसम्बर 30 -- काशीपुर, संवाददाता। मंगलवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान धान को पोर्टल पर चढ़ाकर भुगतान की मांग कर रहे है। बीते अक्तूबर में तौल केंद्र पर तौले गए धान को अभी तक पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया है। जिसके चलते किसानों के 12 हजार कुंतल धान के मूल्य का भुगतान नहीं हो पाया है। काशीपुर ब्लॉक में 12 तौल केंद्र पर ये धान तोले गए थे। भाकियू युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि धान पोर्टल पर अपलोड नहीं होने से उनका भुगतान नहीं मिल रहा है। कहा कि किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई थी। अब धान बिकने के बावजूद रुपया नहीं मिलने से गेहूं की बुवाई सहित अन्य कृषि कार्य ठप पड़े हैं। जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी। तब तक धरना जारी रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.