फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 13 -- नवाबगंज। नगर के दुनया मोड़ के पास धान के बोरे चोरी कर भाग रहे दो युवकों को खेत मालिक ने फिल्मी अंदाज़ में पीछा कर मुख्य चौराहे पर पकड़ लिया। खेत मालिक ने पकड़ने के बाद उनकी पिटाई भी की और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। नगला हीरासिंह निवासी सदानंद के खेत के बाहर समर पंप के पास धान के कई पैकेट रखे हुए थे। शनिवार की देर शाम इन्हीं पैकेटों में से एक धान का बोरा उठाकर दो युवक भागने लगे। सदानंद की नज़र चोरी कर भाग रहे युवकों पर पड़ गई। उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया। भाग-दौड़ के बाद मुख्य चौराहे पर दोनों युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मारपीट के बाद थाने लाए। थाना प्रभारी ने बताया कि खेत मालिक की शिकायत पर दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...